28 सीकेटीपी-2- परिचय- ट्रैक्टर में रिफ्लैक्टर लाइट लगातीं पीटीओ व मौजूद एआरटीओ। संवाद
- फोटो : बैठक में मौजूद खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी।संवाद
चित्रकूट। सर्दी को लेकर घने कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं में बचाव के लिए परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक किया। साथ ही टीम ने बस स्टैंड, खोह पुलिस लाइन व कर्वी मंडी समिति में आने वाले 25 ट्रैक्टर- ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाए।
इस दौरान एआरटीओ रामप्रकाश सिंह व पीटीओ दीप्ती त्रिपाठी ने वाहन चालकों, वाहन स्वामियों को सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों की जानकारी दी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम अभियान लगातार चलाया जायेगा। इस पर परिवहन विभाग के पीके मिश्रा, एसके यादव मौजूद रहे।