फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, ठिठुर रहे लोग, कुछ स्थलों पर जल रहे अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बारिश व ओले गिरने से ठंड बढ़ गई है। जिसको देखते हुए नगर पालिका चित्रकूट धाम के माध्यम से प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी अलाव तो सिर्फ ऊंट के मुंह में जीरा के समान ही दिख रहे हैं। ज्यादातर स्थलों पर अलाव नहीं दिखते। कुछ ऐसा ही हाल मानिकपुर व राजापुर का है। नगर पंचायत मानिकपुर व राजापुर क्षेत्र में अलाव जलाने के लिए स्थान चिंहित किया गया है। प्रशासन की तरफ से गरीबों को कंबल का वितरण किया जा रहा है। शनिवार को कोहरे से आमजनजीवन प्रभावित रहा। सड़क से लेकर रेल पटरी तक में वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रहा। कई ट्रेनें भी कोहरे के चलते देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन

धर्मनगरी में बढ़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। जिसकी देखरेख नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से किया जाता है। बारिश होने व ओला गिरने से ठंड बढ़ गई प्रमुख स्थानों पर अलाव की शुरूआत शनिवार से शुरू कर दी गई है लेकिन कई स्थानों पर अलाव न जलने के कारण समस्या आ रही है। वही मानिकपुर व राजापुर नगर पंचायत क्षेत्र में भी अलाव जलाने के लिए चिंहित स्थान चिंहित किए गए।। नगर पालिका चित्रकूट धाम में सीतापुर कस्बे में स्थायी रैनबेसरा बना है। जहां पर कई कमरों में कबाड़ भरा हुआ है। इसके साथ ही जल भराव भी रहता है।
नगर पालिका व नगर पंचायत अलाव जलाने व स्थायी रैन बेसरा व स्थायी रैनबेसरा में यात्रियों के ठहरने के इंतजाम करने लिए योजना बना लिया है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के बस स्टेंड में इस साल अस्थायी रैनबसेरा नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलाना शुरू हो गया हैै। आगे चलकर अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें