फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

Sun, 24 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
जलसंस्थान कार्यालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू व डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन निर्माणाधीन कारागार, जलसंस्थान कार्यालय व सड़क निर्माण का स्थलीय निरीक्षण किया। सभी विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समय से निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। जलसंस्थान व विद्युत विभाग की शिकायत पर दोनों विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन


शनिवार को मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने पहले 127 करोड़ की लागत से बन रहे कारागार का निरीक्षण किया। जिसमें छह बड़े बैरक, किशोर बाल सुधार गृह, स्कूल, पार्क, आवास व कार्यालय बन चुके हैं। 30 से 40 कमरे बनाने के लिए स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। यह कार्य 2017 के अंत तक पूर्ण किया जाना है। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता कमजोर मिलने पर कहा कि इसमें सुधार किया जाए। दोबारा निरीक्षण में कमी मिली, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएम मोनिका रानी व राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने जलसंस्थान कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अकाउंट कक्ष, डिस्पैच कक्ष, लेखा कक्ष, स्टोर कक्ष, कंप्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण किया। कहा कि अपने-अपने पटलों का काम समय से निपटाएं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिशाषी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि विद्युत समस्या के कारण कई बार समस्या होती है। जिसमें मौके पर ही अधिशाषी अभियंता विद्युत को बुलाकर निर्देश दिए कि जो भी जलसंस्थान की विद्युत संबंधी समस्या हो, उसे तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन


कार्यालय परिसर में पड़े कबाड़ की सूची बनाकर नीलाम कराया जाय। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी गईं हैं, उसे अभी यहां रुककर दूर कराएं। अंत में उन्हाेंने लोक निर्माण विभाग द्वारा 19.46 करोड़ की लागत से बनाई जा रही खोही -मड़फा-कालिंजर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया। गुणवत्ता ठीक पाई गई। मंडलायुक्त ने चौपड़ा तालाब को भी देखा, जिसकी मिट्टी धसक रही है। उन्होने डीएम से इसे ठीक कराने व अवैध कब्जों को हटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें