चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया है। 212 रिक्रूट आरक्षियों के लिए प्रशिक्षण निदेशालय से नौ आईटीआई व पांच पीटीआई आवंटित किये गये है। एसपी ने प्रभारी आउटडोर मेजर आफाक खां को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द में सलामी लेकर निरीक्षण किया। स्टोर कार्यालय में दंगा नियंत्रण उपकरणों की भी बारीकी से जांच की। पुलिस सुरक्षा किट को थानों को शीघ्र उपलब्ध कराये जाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने परिसर में आम का पौधा रोपित किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगणों ने भी पौधे लगाए। एसपी ने लक्ष्य के अनुरूप पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कराने को प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।