फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका खिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग के साथ युवक ने गुटका खिलाने के बाद उसे टीवी दिखाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली परिसर में एक गांव की नाबालिग के साथ आए परिजनों ने बताया कि पुत्री को एक युवक गुटका खिलाने के बहाने बुलाता था। अकेले कमरे में गुटका खिलाकर टीवी दिखाता था और फिर दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने बताया कि लगभग दो माह तक आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था। इस कारण उसने घर में जानकारी नहीं दी।
इधर, पीड़िता के गर्भ ठहरने पर परिजनों ने पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। शनिवार को पीड़ित परिजनों ने कोतवाली में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी सिकंदर को पकड़ लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें