फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में घुसकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कक्षा 8 की छात्रा के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थक्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी ने बताया कि वह ऑटो चालक है। उसकी दिव्यांग पत्नी घर में अपनी बेटी के साथ रहती है। पड़ोसी शिवम पटेल नामक युवक ने उसके घर में घुसकर उसकी कक्षा 8 में पढऩे वाली पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी मां व परिजनों को मारने की धमकी दी। पुत्री ने मां को घटना की जानकारी दी। शाम को घर लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना बताई।
इस पर थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें