बरगढ़ (चित्रकूट)। हाईवे की बरगढ़ घाटी के मोड़ पर शुक्रवार की रात को लकड़ी से लदी डीसीएम पलट गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। डीसीएम में सवार लकड़ी व्यापारी घायल हो गया। चालक इटावा जिले का निवासी था।
इटावा जिले के बकेवर थाना के महिपालपुर निवासी श्रीराम ने बताया कि उनका छोटा भाई चालक राजकुमार (50) मध्य प्रदेश के रामबाग से शुक्रवार की रात डीसीएम में लकड़ी लादकर मंडौर मऊ निवासी रामबाबू (40) के साथ उसके गांव जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरगढ़ घाटी के पास मोड़ पर डीसीएम पलट गई। रामबाबू की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी रामबाबू घायल हो गए।
थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चालक की जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी और घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। रामबाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।