फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चलती बस में मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा, जिससे उसे जल्द सजा दी जा सके।
विज्ञापन


एक महिला ने बताया कि वह अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ प्रयागराज से करीब 12 बजे रोडवेज बस में गांव आने के लिए बैठी थी। रास्ते में मानिकपुर के गोविंद नगर निवासी राज किशोर मऊ से बस में सवार हुआ और महिला के बगल की सीट पर बैठ गया। उसकी बेटी को खिलाने के बहाने अपनी गोद में बैठाकर दुष्कर्म किया। रक्तस्राव व दर्द से कराहते देख उसने बेटी को दे दिया।
जानकारी होने पर मां ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी परिचालक को दी, फिर रैपुरा थाना के सामने बस रुकवाकर पुलिस से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को अगर हुडा के पास से गिरफ्तार किया। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें