फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के विकास में मील का पत्थर साबित होगा रानीपुर टाइगर रिजर्व : मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर- चित्रकूट। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी ने रानीपुर टाइगर रिजर्व में बुधवार को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ पर्यटन सत्र की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। टाइगर रिजर्व में जंगली जीवों के देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आएंगे, जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टाइगर रिजर्व में स्थानीय लोगों को ही रोजगार में वरीयता दी जाए, जिससे यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में परिवर्तन आ सके। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि टाइगर रिजर्व में पानी की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही जल्द से जल्द बाउंड्रीवाल बनाई जाए। जिससे गर्मी में पानी की समस्या होने पर वन्य जीव अन्य प्रांतों में न जाएं।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक व फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व एन के सिंह ने कहा कि टाइगर रिजर्व की शुरुआत से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिससे यहां के लोगों में जीवन परिवर्तन आएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, को-ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लव कुश चतुर्वेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें