फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाढ़ में डूबे रामघाट के मंदिर, मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर बंद

Mon, 31 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 30 सीकेटीपी-10-रामघाट में तुलसीदास की क्षतिग्रस्त मूर्ती। संवाद
विज्ञापन
प्रशांत सैनी
विज्ञापन

चित्रकूट। मंदाकिनी के रौद्र रूप ने रामघाट के मंदिरों को भी नहीं बख्शा। नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट क्षेत्र के कई मंदिर पानी में डूब गए। रविवार को जलस्तर कम होने के बाद भी मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर की सीढ़ियों तक पानी बना रहा। इससे मंदिर बंद कर दिया गया है। वहीं रामघाट स्थित तुलसी घाट पर प्राचीन तुलसीदास की मूर्ति भी बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
रविवार को बाढ़ का पानी कम होने के बाद मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में नुकसान का मंजर सामने आने लगा है। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि बाढ़ के तेज बहाव के कारण मंदिर का दरवाजा टूट गया। इसके साथ ही सत्संग भवन को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए एक खंड ऊपर बनाए गए कमरों में भी बाढ़ का पानी पहुंचने से काफी नुकसान हुआ है। जब तक मंदाकिनी शांत नहीं हो जाती हैं, तब तक मंदिर को बंद रखा गया है।
मंदिरों में पानी भरने से कीचड़ की सफाई का काम चुनौती बना हुआ है। वहीं, मंदाकिनी की बाढ़ ने टाटी घाट से चक्की घाट के बीच साधुओं की कुटियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तेज बहाव में 10 से अधिक साधुओं की कुटिया बह गईं। उनका जरूरी सामान और मवेशी तक बह गए। साधुओं के पास अब न रहने की जगह बची है और न ही जरूरत का सामान। कई साधु खुले में रहने को मजबूर हैं। (संवाद)
विज्ञापन

कीचड़ के बीच कामतानाथ के दरबार पहुंचे श्रद्धालु
चित्रकूट। मंदाकिनी की बाढ़ से तबाही के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। कामतानाथ मंदिर पहुंचने वाले मार्ग में एक से डेढ़ फीट तक कीचड़ जमा होने के पर भी श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन-पूजन कर मंदाकिनी के प्रलय से राहत की कामना की। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। हालांकि, रास्ते में भारी कीचड़ होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। कई जगह श्रद्धालुओं को कीचड़ में फंसकर और संभलते हुए आगे बढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें