फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएम के आने से रातों-रात चमका दिया रामघाट

Sun, 06 Sep 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
06सीकेटीपी-20-सुबह घाट में सफाई करते नगर पालिका कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी में आए जलप्रलय ने रामघाट को तबाह कर दिया था। शनिवार शाम तक 7-8 फीट मलबा जमा था।
विज्ञापन

मंदिरों में कमर तक कीचड़ था और बीच घाट में 30 फीट गहरा गड्ढा था। तीन दिन से पुजारी-दुकानदार खुद फावड़ा चला रहे थे, सरकारी मशीनरी कहीं नहीं थी। फिर लखनऊ से एक फोन आया कि रविवार को सीएम योगी आ रहे हैं। सीएम की भनक लगते ही पूरा सिस्टम दौड़ पड़ा और रातों-रात रामघाट को चमका दिया।
रात 10 बजते ही रामघाट पर मेला लग गया। जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर और नगर पालिका के 100 से ज्यादा कर्मचारी टॉर्च की रोशनी में उतर गए। पूरी रात ऑपरेशन चला। दुकानों- मंदिरों से मलबा निकला, घाट धोया गया और बाढ़ से बने 30 फीट गहरे गड्ढे में ट्रक से बोल्डर-गिट्टी डालकर उसे समतल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह तक रामघाट बदला-बदला था। सीएम के आने से एक घंटे पहले तक सफाई चलती रही, रास्तों पर पानी छिड़का गया। एक दुकानदार ने तंज कसा, तीन दिन तक हम मलबा हटाते रहे, कोई झांकने नहीं आया। सीएम का नाम आते ही रातों-रात घाट चमक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें