चित्रकूट। मौनी अमावस्या लेकर रामघाट में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। घाट की सीढ़ियों में जमी काई व घाट में फैली गंदगी को शनिवार को सिंचाई विभाग ने पांच कर्मचारी लगाकर सफाई करवाई। इसके साथ मंदाकिनी नदी के अंदर फैले फूल व अन्य कचड़े की सफाई हुई। विभाग के एक्सईएन एसके प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा जल में फूल माला सहित तमाम धार्मिक चीज़ें प्रभावित की जाती है। इससे गंदगी लग जाती है। इसको साफ करवाया गया है। इसके लिए घाट में जागरुकता बोर्ड व बैनर भी लगवाया गया है। इसके साथ पांच कर्मचारियों के साथ दो नावों को लगाया गया है, जो निरंतर मंदाकिनी की साफ-सफाई करेंगे। (संवाद)