फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रैली ने सुरक्षित सफर के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तेज रफ्तार नहीं, केवल सुरक्षित सफर, वाहन चलाएं-हेलमेट व सीट बेल्ट लगाएं के संदेशों के साथ सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आगाज हुआ। शहर में ई-रिक्शा जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एलआईसी चौराहा, पटेल तिराहा, ट्रैफिक चौराहा होते हुए पुरानी कोतवाली और कालूपुर परिवहन कार्यालय पहुंची। इस दौरान लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। यात्री कर अधिकारी दीप्ति त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर तक जिले में 284 सड़क हादसों में 280 लोगों की जान गई थी। इस वर्ष 240 हादसे हुए और 223 मौतें हुईं। हादसों में 15.50 फीसदी और मौतों में 20.40 फीसदी की कमी आई है। संभागीय निरीक्षक रवि शंकर, यातायात निरीक्षक हरीराम यादव समेत परिवहन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें