फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान कर बचाई बच्चे की जान

विज्ञापन
फोटो-15- जिला अस्पताल में रक्तदान करते स्वास्थ्यकर्मी । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। अति कुपोषित बच्चे को रक्तदान कर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी जान बचाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग मानिकपुर की टीम जब ऐलहा गांव पहुंची तो वहां कई बच्चे कुपोषित मिले। जिसमें अनुज पुत्र लवकुश अति कुपोषित होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान डाक्टरोें ने उसके परिजनों को बच्चे में खून की कमी बताई और खून चढ़वाने को कहा। कहीं कोई इंतजाम न होने से परिजन परेशान थे। आखिर में अपर सीएमओ डा. इम्त्यिाज व सीएमएस डा. आरके गुप्ता के प्रयास पर दो स्वास्थ्यकर्मी रक्तदान करने को तैयार हुए। आरबीएसके टीम मानिकपुर के नेत्र परीक्षण अधिकारी राकेश कुमार व पहाड़ी के डा. कमल किशोर ने रक्तदान करने को कहा। सीएमएस ने बताया कि राकेश कुमार के एक यूनिट रक्त से ही काम चल गया। फिलहाल बच्चे की जान खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें