फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध और बूंदाबांदी से गलन, सर्द हवाएं चलीं

विज्ञापन
फोटो-17- बदला मौसम बूंदाबांदी से खुश हुए किसान। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। धुंध व बूंदाबांदी से मौसम में गलन बढ़ी है। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से गेहूं व चना की फसल को फायदा तो सरसों को नुकसान होने का अनुमान है। आगामी 24 घंटे में बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा बांदी होने से ठंड बढ़ गई है। सुबह कोहरा होने से वाहन चालक लाइट जलाकर सड़कों से गुजरते दिखे। बारिश के कारण बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा।
किसान राजेश सिंह, कमलेश पटेल, रोहित द्विवेदी ने बताया कि इस समय सरसों की फसल में फूल लगे है। यदि बारिश हो गई तो किसानों नुकसान हो जाएगा। हॉलाकि गेहूं की फसल के लिए बारिश होने से लाभ होगा। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि हल्की बारिश होने से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डा. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री शुक्रवार को रहा। हल्की बूंदा बांदी हुई है। अभी इस क्षेत्र में अगले 24 घंटे तक तेज बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें