चित्रकूट। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. विकास पटेल के आह्वान पर पदाधिकारियों ने सचिवालय के निजी सचिव अमर सिंह की बहाली की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि प्रदेश में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स के गठन पर रोक लगे और पांच वर्ष की संविदा व्यवस्था को लागू न किया जाए। पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार पर रोक, दोषियों को सख्त सजा, पीड़ितों को मुआवजा, सुरक्षा, आंदोलन के दौरान किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे हटाने की मांग की।
इस मौके पर अभिषेक कुमार यादव, आनंद कुमार, गुरु प्रसाद, विकास कुमार, रामकृपाल, रफीक खान व ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे।