फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 17.60 करोड़ से राजापुर-रुपौली मार्ग होगा चौड़ा

Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 04 जर्जर राजापुर-रुपौली बरुआ वाया खोरा मार्ग। संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। जर्जर राजापुर-रुपौली बरुआ वाया खोरा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। 7.8 किमी लंबी यह सड़क अब 17.60 करोड़ रुपये से चमकेगी।
विज्ञापन

यह मार्ग बेहद संकरा और जर्जर है। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है। राजापुर, खोरा, रुपौली, बरुआ समेत 10 से 12 गांवों के हजारों लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है।
किसानों को मंडी तक फसल ले जाने और बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों द्वारा काफी समय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को इस मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक ने इस मार्ग के चैनेज 4.600 से चैनेज 12.400 तक कुल 7.800 किमी का 1760 लाख रुपये से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का बनाकर शासन को भेजा, जिसमें 35.20 लाख रुपये अनुरक्षण मद में शामिल है।
अब विभाग जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराएगा। इससे गांवों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इसी सड़क के लिए लोकसभा चुनाव-2024 में ग्रामीणों ने बगावत कर दी थी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन देकर मतदान कराया था।
विज्ञापन


वर्जन
राजापुर-रुपौली बरुआ वाया खोरा मार्ग तक करीब 17.60 करोड़ से मार्ग को चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया अपनाई जा रही है।- अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड-एक ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें