मऊ/भरतकूप(चित्रकूट)। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से शहर सहित कस्बों व ग्रामीणों क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। बस्तियाें में कई स्थानों पर पानी भरने से ग्रामीणों के घर भी गिर गए हैं।
शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के फुुटपाथ पर इलाहाबाद रोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। मिशन तिराहे सहित कर्वी राजापुर मार्ग के ओवर ब्रिज के नीचे जल भराव होने से आने जाने में लोगों को दिक्कत हो रही है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मऊ कस्बे के बस स्टैंड के आसपास अधिक समस्या है। मानिकपुर के रेलवे स्टेशन के आसपास बसी बस्तियों की नालियां न साफ होने से लोगों के घर में पानी घुस रहा है। भरतकूप के भरतमंदिर को जाने वाले गली में कई स्थानों पर जल भराव है। शिवरामपुर में नालियों की सफाई न होने से बाजार व स्टेशन रोड पर बने मकानों में बरसात का पानी घुस रहा है। मऊ के बरियारी कला गांव में संपतिया पत्नी भुल्लू, मुन्ना पुत्र हर किशोर, व शेषाशुभकरा गांव के कल्लूपुरवा के छेदी व कल्लूू पुत्रगण रामचरन, नरेंद्र पुत्र बृम्हदत्त, चकवा गांव के रामचंद्र पुत्र देवकुमार के घर गिर गए।