फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से किसानों को मिली राहत

Tue, 16 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक बदले मौसम में मंगलवार की सुबह बारिश हुई तो किसानों को राहत मिली। ठंड का असर फिर बढ़ गया लेकिन खेतों में मसूर, सरसों, चना व गेंहू की फसलों को लाभ हुआ।
विज्ञापन


सोमवार की शाम से आसमान पर बादल छाने लगे थे जिससे किसानों को बारिश की उम्मीद बंधी। आखिरकार मंगलवार की सुबह शहरी क्षेत्र समेत राजापुर, पहाड़ी, मानिकपुर व मऊ क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कराहट आई। हलांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन शाम तक बादल छाए रहने से अभी भी किसानों को उम्मीद है कि आने वाले एकाध दिन में फिर बारिश हो सकती है।

गनीवां कृषि विज्ञान केंद्र के डा. विजय गौतम के अनुसार बदला मौसम अभी तीन दिन तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद है। राजापुर के लाल कुमार व रामनगर के श्यामलाल ने बताया कि इस बारिश से खेतों में तैयार हो रही फसल को लाभ होगा। उधर बारिश होने से ठंड भी लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें