फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के संरक्षा टीम ने रेलवे फाटक और ट्रैक को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे अधिकारी रेलवे क्रांसिंग से लेकर रेल पटरियों की संरक्षा को लेकर विशेष चौकसी बरत रहा है। बृहस्पतिवार रेलवे के सेफ्टी विभाग की टीम ने स्टेशन और रेलवे फ ाटक का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि जबलपुर मंडल के गेट क्रमांक 402 मारकुंडी रेलवे क्रासिंग पर हादसा होते- होते बचा था। ट्रेन क्रासिंग के दौरान फाटक खुला रह गया था।
विज्ञापन

इसी घटना को लेकर जबलपुर मंडल रेलवे ट्रैक और फाटकों को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए विशेष ध्यान दे रहा है। किसी प्रकार का कोई हादसा न हो। सतना.मानिकपुर रेलखंड के मध्य कई ऐसे रेलवे गेट हैं जहां गेट बंद रहने के दौरान भी जिन गेटों का बूम ऊंचा है वहां से दोपहिया चालक नीचे से आसानी से निकल जाते हैं। रेलवे संरक्षा को देखते हुए जो गेट ऊंचे हैं उनको और नीचे करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिस रेलवे फाटक के बगल से जगह होने पर दोपहिया वाहन निकलने के कारण उन स्थानों को चिह्नित कर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे की सेफ्टी टीम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी कर रही है। जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो।
मारकुंडी स्टेशन मास्टर भगत सिंह ने बताया कि रेलवे की सेफ्टी टीम ने फाटक संख्या 402 पर स्लाइड गेट की जांच कर और जो भी कमियां हैं उनको दूर करने के निर्देश दिया है। 402 नंबर गेट पर गेटमैन के लिए निर्देश बोर्ड नहीं लगा हुआ था। रोड लाईट नहीं लगीए सीसी सड़क टूटी थी। इन कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें