फोटो 23 सीकेटीपी 16 नकदी खाद की बाेरियां दिखाते एसडीएम। संवाद
फोटो 23 सीकेटीपी 16 नकदी खाद की बाेरियां दिखाते एसडीएम। संवाद
= खाली खाद की बोरियां भी बरामद
मऊ (चित्रकूट)। क्षेत्र के सुरौंधा गांव में बृहस्पतिवार को एसडीएम ने छापा मार कर नकली खाद बनाने का फैक्टरी पकड़ी है। छापेमारी में भारी मात्रा में खाद, खाली बोरियां भी बरामद हुई हैं। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
एसडीएम राम ऋषि रमन के नेतृत्व में छापा मारा। जिसमें मिलावटी खाद के साथ करीब एक हजार खाली खाद की बोरियां मिली हैं। एसडीएम ने बताया कि संचालक नकली खाद को डीएपी के बोरियों में भरकर असली डीएपी के रूप में तैयार करता था। टीम को देख कर संचालक ने कुछ बोरियां नदी में भी फेंक दी थी। ग्रामीणों की मदद से बोरियों को बाहर निकलवाया गया है। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी आर के वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाद के नमूने लेकर फैक्टरी को सील कर दिया। साथ ही मिले दस्तावेजों की जांच की गई। इस मौके पर सीओ मऊ फहद अली, थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद