फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंप बालू व खनिज सामग्री स्थल पर छापेमारी

विज्ञापन
फोटो-8- मानिकपुर में डंप बालू स्थल पर जांच पड़ताल के दौरान पूछताछ करते जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन स? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर। तहसील क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध रूप से डंप बालू व खनिज सामग्री का जिला खनिज अधिकारी ने प्रभारी तहसीलदार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पहुंची जांच टीम ने मौजूद लोगों से लाइसेंस दिखाने के लिए कहा। इसमें कुछ ने लाइसेंस दिखाया लेकिन ज्यादातर ने मौके पर लाइसेंस न होने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को जिला खनिज अधिकारी सुधाकरन सिंह ने प्रभारी तहसीलदार विवेक कुमार के साथ डंप खनिज सामग्री वाले स्थलों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कई स्थानों पर डंप सामग्री के पास मौजूद लोग वहां से चले गए।
विज्ञापन

मौके पर मिले कुछ लोगों से पूछताछ के बाद जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि इन सभी को नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद डंप सामग्री को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें