पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन अवस्था में बैठे मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर/राजापुर। मानिकपुर घाटी पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई। जिसमें बीमार आठ साल की बालिका की मौत हो गई। बाइक चालक और मृतका के पिता को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना होते ही ट्रैक्टर समेत चालक भाग निकला है। वाहन चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र कोटा कंदैला निवासी गोल्हा अपनी बीमार पुत्री लक्ष्मी का इलाज कराने मुख्यालय आ रहा था। पिता-पुत्री गांव के ही राजा पुत्र राममिलन के साथ बाइक में सवार थे। जैसे की बाइक घाटी में पहुंची तो सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
जिसमेें तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की मां पतिया देवी ने बताया तीन पुत्रियों में लक्ष्मी मंझली थी।