फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

विज्ञापन
फोटो- 4- जिले के सीतापुर में सजी मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करते श्रद्घालुगण। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
राजापुर/खोही/मानिकपुर। शारदीय नवरात्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमेटी के लोग मां के दरबार और पंडालों को सजा रहे हैं। मां के दरबार भव्य तरीके से सजाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन के लिए उमड़ रही है। पंडाल मां के भक्तिगीत ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ से गूंजते रहे।
विज्ञापन

कोरोना काल में भी ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र की धूम है। जिसमें सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जा रहा है। कई गांवों में प्रतिवर्ष की भांति मां की मूर्ति स्थापित की गई हैं। जिसमें राजापुर, मऊ, मानिकपुर, भरतकूप, शिवरामपुर, पहाड़ी, खोही क्षेत्र मेें मां अम्बे के दर्शन करने श्रद्धालु आ रहे हैं। कमेटी के सदस्य पंडाल को सजाने संवारने में लगे हैं। मऊ व भौरी में रामलीला का आयोजन भी किया जा रहा है। शहर में भी कई जगह माता के पंडाल सजाए गए हैं। एसपी अंकित मित्तल ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि एक स्थान पर अधिक भीड़ एकत्र न होने दें। श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने को कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें