फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलकित बने चित्रकूट के नए डीएम, शिवशरणप्पा सिद्धार्थनगर गए

Wed, 29 Oct 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-16- परिचय- डीएम पुलकित गर्ग । संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के डीएम शिवशरणप्पा जीएन का शासन ने सिद्धार्थनगर में इसी पद पर तबादला कर दिया। उनके स्थान पर वाराणसी के विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। संभावना है कि दो दिन में नए डीएम जिले का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा कानपुर से चित्रकूट डीएम के रुप में 26 जून 2024 को कार्यभार संभाला था। 16 माह दो दिन की पारी के दौरान जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। आईजीआरएस में दो बार जिला प्रदेश में टॉप पर रहा। पर्यटन धार्मिक क्षेत्र में कई निर्माण कार्य पूरे हुए। क्षेत्र के सबसे बड़े दीपावली व भदई मेले सफलतापूर्वक संपन्न कराए। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए मैट बिछाई गई।
जल जीवन मिशन योजना में जिले के गांव गांव तक पानी पहुंचाने की योजना का पूरा कराना भी उपलब्धि रही। इसके अलावा हाल ही में हुए 43 करोड़ के कोषागार घोटाला मामला उनके कार्यकाल में बड़ा घोटाला सामने आया है। मामले की जांच चल रही है। हालांकि इस घोटाले में डीएम पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने ही इस मामले के सामने आने पर 97 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा और उनके प्रयास से ही अबतक डेढ़ करोड़ रुपये की रिकवरी भी हो चुकी है।

12 सीकेटीपी-16- परिचय- डीएम पुलकित गर्ग । संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें