फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर तोड़फोड़ और पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत कैंप का पुरवा की महिला ने पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डिलौरा गांव के मजरा कैंप का पुरवा निवासी शकुंतला देवी पत्नी भोला ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि पुरवा में कई दबंग रहते हैं। यह अनैतिक कार्य करते हैं। विरोध करने वालों को इनके परिवार के लोग झूठे आरोपों में फंसा देते हैं। बताया कि देवर राकेश को पुरवा का एक व्यक्ति ईंट पथाई के लिए ले गया था। वह 20 हजार रुपये मजदूरी नहीं दे रहा। मजदूरी मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर देवर की दुकान में घुसकर लात घूसों से पीट दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटा। देवर रिपोर्ट करने गए तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर राकेश के घर में तोड़फोड़ और पिटाई शुरू कर दी। गाड़ी व ट्रैक्टर सीज करने की धमकी दी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख यूपी 112 टीम के सदस्य लौट गए। उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। इसके बाद कोतवाली टीम पहुंची। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आरोप गलत हैं। मारपीट और तोड़फोड़ पुलिस टीम ने नहीं की है। पुरवा में ग्रामीणों में आपसी विवाद है। सूचना पर यूपी 112 टीम गई थी। दोनों पक्ष पर कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें