फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का डाकुओं पर शिकंजा

विज्ञापन
डाकू गौरी यादव गैंग की तलाश में जंगल में कांबिंग करते एसपी अंकित मित्तल व पुलिस टीम। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चुनाव चाहे लोकसभा के हों या विधानसभा के, डाकुओं का अच्छा-खासा दखल रहा है, लेकिन पंचायत चुनाव मेें कुछ ज्यादा ही घुसपैठ रहती है। डाकुओं के कई परिजन आज भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन अबकी पंचायत चुनाव से पहले ही पुलिस ने डाकुओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दो दिन के दौरान पुलिस ने एक 20 हजार के इनामी डाकू समेत गोप्पा गैंग के सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दो लाख के इनामी डाकू गौरी यादव को भी पंचायत चुनाव शुरू होने से पहले गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व मेें कांबिंग शुरू हो गई है। मानिकपुर के पाठा क्षेत्र सहित भरतकूप क्षेत्र में पंचायत चुनाव के समय डाकुओं का खासा दखल रहता है, जो अपने परिजनों को चुनाव के समय जितवाने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं।
पिछले पंचायत चुनाव में भी कई स्थानों पर डाकुओं के परिजन प्रधान सहित अन्य पदों पर जीते थे। जिसको देखते हुए इस साल पहले से ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी अंकित मित्तल के नेतृत्व में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही, जिसमें 20 हजार का इनामी डाकू संपत मवैया को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी तरह से पहाड़ी थाना अंतर्गत सिकरीसानी गांव से गोप्पा गैंग का सक्रिय सदस्य झल्लर उर्फ शिवभवन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

डाकू गौरी को पकड़ने के लिए अभियान
डाकू गौरी यादव को पकड़ने के लिए अभियान शुरू हो गया। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के नेतृत्व में बहिलपुरवा व थाना मारकुं डी क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की गई। बरुआ पहाड़, माढ़ो बंधा, अमरावती पहाड़, ददरी के जंगलों में कांबिंग की गई। कांबिंग मेें बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह, सर्विलांस प्रभारी श्रवण कुमार सिंह, एंटी डकैती प्रभारी रोहित तिवारी, ददरी चौकी प्रभारी शेषमणि त्रिपाठी ने पीएसी बल के साथ कांबिंग की।
331 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
अबकी जिले में 331 ग्राम प्रधानों व 431 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित 17 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। जिसमें 7 लाख 11 हजार 895 मतदाता वोट डालेंगे। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वही सीटों के आरक्षण की घोषणा न होने से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें