फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी कर्मियों ने खोयी हुयी बच्ची को परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत हनुमान गंज मोहल्ला से एक पीड़ित ने पीआरवी को बताया कि डेढ़ दो साल की बच्ची मिली है, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। सूचना पर पीआरवी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पीआरवी कर्मियों ने आस-पास पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। वह बच्ची को लेकर थाना पहुंचे तो एक बच्ची के गुम होने की सूचना थाने में आई है। थाना पुलिस द्वारा बच्ची के चाचा मोहन प्रसाद को थाने बुलाया गया और बच्ची चुनकी पुत्री सीताराम निवासी हनुमान गंज थाना राजापुर को उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची को सकुशल पाकर बच्ची के चाचा ने पीआरवी टीम और थाना पुलिस की प्रशंसा की। पीआरवी स्टाफ में कमांडर कांस्टेबल अमित कुमार व पायलट होमगार्ड विवेक कुमार शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें