फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रामभद्राचार्य व उनके शिष्य के खिलाफ टिप्पणी पर नारेबाजी प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय हिंदू संगठन ने सदर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन आशुतोष ब्रह्मचारी की अभद्र टिप्पणी के विरोध में था। टिप्पणी जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उनके शिष्य जय मिश्रा के खिलाफ की गई थी।
विज्ञापन

संगठन मंत्री चंद्रिका पांडेय सोनू ने बताया कि ब्रह्मचारी की टिप्पणी से संत समाज व हिंदू अनुयायियों में आक्रोश है। ब्रह्मचारी पहले भी कई महंतों पर आरोप लगा चुके हैं। संगठन ने ब्रह्मचारी के मुस्लिम धर्म अपना लूंगा बयान की जांच की मांग की। पांडेय सोनू ने चेतावनी दी कि प्राथमिकी दर्ज न होने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीरो मिश्रा हीरो मिश्रा, पवन पांडेय, बृजेश शुक्ला, विपिन तिवारी, राहुल द्विवेदी, अजीत मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, मनमोहन मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने रामचंद्र उर्फ जय मिश्रा पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें