फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने शुक्रवार को बिजली के निजीकरण का विरोध कर शहर में जुलूस निकाला। आरोप लगाया कि गोशालाओं की भी हालत सही नहीं है। तहसील परिसर में सभा कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा साहू को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित सभा में किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि निजीकरण से बिजली की कीमत बढ़ेगी। उद्योग धंधे के नाम पर जबरन किसानों की भूमि अधिग्रहण की जा रही है। सीताराम ने कहा कि अन्ना मवेशियों को गोशाला में नहीं रखा जा रहा है।इससे फसलें मवेशी खा जाते है।
ज्ञापन में मांग की है कि बिजली का निजीकरण न किया जाए। भूमि अधिग्रहण का कार्य बंद किया जाए। मंडियों का निजीकरण बंद किया जाए। कर्मचारियों की सेवा मुक्त नियम वापस किया जाए। रामप्रकाश, राजकरण, रामचंद्र, चुनवा, रामदयाल, प्रीती, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें