फोटो 19 सीकेटीपी 23 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
चित्रकूट। किसानों ने चकबंदी में धांधली के विरोध में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मालियत गलत लगाने समेत कई मुद्दे उठाए। भाकियू के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने अतरौली माफी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया। उन्होंने बिना समिति सदस्यों के मालियत लगाने और छोटे गाटों को अचक करने पर आपत्ति जताई। किसानों ने सड़क किनारे की जमीन, तालाब और आबादी से जुड़ी जमीनों को अचक में रखने की मांग की। डीएम पुलकित गर्ग ने किसानों की समस्याएं सुनीं और चकबंदी अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।