फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः राम वनगमन मार्ग को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में राम वनगमन मार्ग पैकेज 5 के संबंध में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। उन्होंने राम वनगमन मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

उन्होंने उप जिलाधिकारी राजापुर, कर्वी व मानिकपुर से कहा कि जो गांव राम वनगमन मार्ग के अंतर्गत आते हैं। उनका सर्वे कराकर एनएच प्रयागराज के अधिकारियों को नक्शा उपलब्ध कराएं। एनएच अधिकारियों से कहा कि एक पत्र उप जिलाधिकारियों को दें कि पैकेज 4 व पैकेज 5 के अंतर्गत जिन गांव व जगह से राम वनगमन मार्ग का निर्माण कराया जाना है, उस क्षेत्र की जमीन बेचने पर रोक लगाई जा सके।
डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड को निर्देश दिए कि जो सड़कें विभाग की हैं उन्हें एनएचएआई को तत्काल हैंडओवर करा दें। उन्होंने राम वनगमन मार्ग को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए भी प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

वन निगम व वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि एनओसी और पेड़ों के कटान का कार्य शीघ्र कराएं, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन से कार्य शुरू कराने व पूर्ण करने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है, उसी के अनुसार सभी व्यवस्थाएं कराकर गुणवत्तायुक्त कार्य कराए जाएं। बैठक में एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, एसडीएम न्यायिक कर्वी रामजन्म यादव, अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सहित वन विभाग, वन निगम, एनएच प्रयागराज के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें