अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर संघ के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुज यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बरातीलाल पांडे ने कहा कि प्रमोशन में उन लोगों की उपेक्षा की जा रही है और वरिष्ठता के नाम पर नियमों की अलग व्याख्या की जा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे लोग भी वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन के हकदार हैं। इस पर अनुज यादव ने उन्हें भरोसा दिया कि 12 मार्च को मुख्यमंत्री के बांदा आगमन पर अंतरजनपदीय शिक्षकों की यह मांग उन तक पहुंचा दी जाएगी। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सोनी, अमित पांडे, कुशल सिंह, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, नवनीत निगम, सालिकराम विश्वकर्मा, रमाशंकर विश्वकर्मा, परमानंद सिंह, सुंदरलाल गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।