पीआरओ एसपी का बनाया फर्जी फेसबुकएकाउंट
चित्रकूट। एसपी पीआरओ का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक एसपी के पीआरओ के फेसबुक एकाउंट हैक होने की जांच में पता चला कि किसी साइबर एक्सपर्ट ने पीआरओ एसपी के नाम से फर्जी एकाउंट फेसबुक में बनाया है और उसमें एसपी अंकित मित्तल की तस्वीर भी लगाई है। कई लोगोें से रुपये की मांग की जा रही है। पीआरओ सेल के प्रभारी देवेंद्र चौधरी व नीरज कुमार ने बताया कि फर्जी एकांउट बनाने वाले की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)