फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में देरी से नाराज डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। कई स्थानों पर अव्यवस्थाओं के चलते देरी होने पर डीएम ने कर्मचारियों की फटकार लगाई। हर हाल में सोमवार की रात तक मतगणना पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। खासकर जिला पंचायत सदस्य पद के रुझान से लेकर परिणाम तक देर शाम तक ऊहापोह बना रहा। मऊ ब्लाक क्षेत्र की मतगणना का काम अन्य के मुकाबले तेजी से चला और सोमवार की शाम छह बजे तक काम खत्म हो गया। इसके बाद पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र में भी मतगणना तेजी से चली। रामनगर व मानिकपुर का काम सबसे धीमा रहा। जैसे ही प्रधान व बीडीसी पद के विजेताओं के नाम लाउडस्पीकर में सुनाई पड़ता तो मतगणना स्थल से दूर बैठे परिजन व समर्थकों में खुशी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

जिले के पांच ब्लाक क्षेत्र के 331 प्रधान, 431 बीडीसी, 1045 ग्राम पंचायत सदस्य व 17 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना रविवार से शुरू हुई। कई जगह अव्यवस्थाओं के दौरान बेहद धीमी गति से मतगणना चली जिससे सोमवार की दोपहर एक बजे तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य का परिणाम सामने नहीं आ पाया। इसे लेकर सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी अंकित मित्तल ने हर मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर हर कमरे में जाकर मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों से जानकारी ली। मानिकपुर, रामनगर व मुख्यालय के मतगणना स्थल पर तो वह कई जगह नाराज हो गए। यहां तक कहा कि आज रात में हर हाल में मतगणना खत्म न हुई तो लापरवाही मान कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन सोमवार को लाउडस्पीकर की व्यवस्था दुरुस्त रही। मानिकपुर व रामनगर में ऑनलाइन फीडिंग का काम बंद मिला तो बताया गया कि नेटवर्क नहीं है।
सजी रही फूल माला की दुकानें
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। लॉकडाउन में वैसे तो सभी दुकानें बंद थी लेकिन मतगणना स्थल के आसपास फूल माला व फल की दुकानें सजी रहीं। जीतकर बाहर निकलने वाले प्रत्याशी को उनके समर्थक माला पहनाकर खुशी मनाते दिखे। इसके अलावा मिठाई की दुकानें भी गुपचुप तरीके से खुली रहीं। पहले से जीत के प्रति आश्वस्त प्रत्याशियों ने दुकानों में आर्डर दे रखा था। जैसे ही परिणाम सामने आया तो उनके समर्थक इन दुकानों से चुपचाप लड्डू के डिब्बे लेकर बांटते देखते गए।
विज्ञापन

जाम की बनी रही स्थिति
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। मतगणना स्थल के आस पास प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद समर्थकों की भीड़ डटी रही। मुख्यालय में तो पटेल तिराहे के पास हाईवे के दोनों ओर भीड़ रही जिससे जाम की स्थिति रही हालांकि लॉकडाउन से वाहनों का ज्यादा आवागमन न होने से कोई परेशानी नहीं थी। इसी प्रकार मऊ व मानिकपुर में भी यही स्थिति रही। समर्थक सड़क किनारे व बंद दुकानों के टिनशेड के नीचे खड़े होकर अपने प्रत्याशी के लौटने का इंतजार करते देखे गए। रविवार की रात को सैकड़ों समर्थक इन्हीं स्थानों पर सो भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें