खोही। जिले की सीमा से सटे मप्र के चित्रकूट-सतना रोड मेें एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 12 से अधिक सवारियां घायल हो गईं। पांच यात्रियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौधा में भर्ती कराया गया है।
प्राइवेट बस सतना शहर से यात्रियों को लेकर चित्रकूट आ रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बरौंधा थाना अंतर्गत जमुना डांण के पास अनियंत्रित होेने से सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। जिसमें बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से निकाला। हादसे में पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हैं जिनमें खोही निवासी रामा देवी, बरौंधा निवासी रामपाल, महेश्वरी देवी, रामप्रताप, रमणिया देवी प्रमुख हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को बरौधा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।