फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में जेल वार्डन की मौत, सहयोगियों में मातम

विज्ञापन
फोटो- 7- जिला जेल के प्रधान वार्डन प्रमोद मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल रगौली में तैनात हेड जेल वार्डन की बुधवार रात अचानक तबियत बिगड़ी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद पूरे जेल में शोक का माहौल रहा। जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी समेत सभी सुरक्षाकर्मियों ने मृत हेड वार्डन को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें सलामी देकर शव उनके पैतृक गांव भेजा गया है।
विज्ञापन

जालौन जिले के थाना एट के गांव पिरौनी निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा (56) पुत्र श्यामनारायण एक साल से जिला जेल रगौली में हेड जेल वार्डन पद पर कार्यरत थे। जेलर ने बताया कि बुधवार की रात को बंदियों के अलावा पूरे जेल की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कार्य खत्म कर जेल परिसर में ही बने अपने घर जा रहे थे। जैसे ही घर पहुंचे तो उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह गिरकर बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही उन्हें लेकर जेलर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाने की तैयारी हो रही थी तभी उनकी देर रात मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की सुबह जेल परिसर में इसकी जानकारी होने पर शोक व्याप्त हो गया। मृत हेड जेल वार्डन के शव को सलामी देकर उनके चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोपहर को उनके परिजनों के आने पर शव सरकारी वाहन से उनके पैतृक गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें