फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधानाचार्य का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन रोकर बीईओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। उन पर आरोप है कि वे कभी-कभार विद्यालय आते हैं। टोकन पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

विकास खंड के सुरवल गांव की प्रधान ने डीएम को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया था कि गांव के प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतराम पथिक विद्यालय से आए दिन गायब रहते हैं। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित रहती है। प्रधान फूलकुमारी ने यह भी आरोप लगाया कि जब शिकायत करने की बात की जाती है तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। जब कभी विद्यालय आते हैं तो छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के स्थान पर मोबाइल देखते रहते हैं। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इस मामले में पहाड़ी क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ की गई शिकायत जांच के बाद सही पाई गई है। उनका वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें