फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी में डूबे दो तीर्थयात्रियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । अमावस्या मेले में मंदाकिनी स्नान करने आए किशोर व युवक की डूबने से मौत हो गई। साथ में आए परिजनों व दोस्तों ने जब देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन की। लगभग दस घंटे बाद किशोर व दो घंटे बाद युवक का शव उतराता मिला। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र के कटनी जिला के धीमडख़ेड़ा पान उमरिया निवासी बल्देव प्रसाद प्रजापति ने बताया कि पुत्र हर्षित उर्फ साहिल (16) व गांव के अन्य लोग अमावस्या मेले में आए थे। बुधवार की सुबह वह रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान हर्षित भी स्नान के लिए मंदाकिनी नदी में उतरा। अचानक वह गहरे पानी में गया और डूब गया। भीड़ अधिक होने के बाद पिता को पता नहीं चला। काफी देर तक उसका पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना सीतापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। लगभग दस घंटे बाद उसका शव नदी में उतराता मिला। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के पिता ने बताया कि वह दो बहन तीन भाई में तीसरे नंबर का था। मां गीता बाई का रो-रोकर हाल बेहाल है।
इसके अलावा धर्मनगरी के भरतघाट मंदाकिनी नदी में बुधवार को श्रद्धालु स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इससे डूब गया। श्रद्धालुओं के अवाज लगाने पर कुछ युवकों ने लगभग दो घंटे बाद उसको नदी से निकाला। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक हमीरपुर जिले के थाना मझगवा मेझुली गांव निवासी भरत सिंह (३०)पुत्र मुरलीधर है। यह जानकारी उसके साथ धर्मनगरी आए साथी जगदीश लोधी ने दी। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें