फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डांटने पर प्रधानाचार्य पर पत्थर से हमला

Sat, 24 Oct 2026 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रगौली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर छात्र ने पत्थर से हमला कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बछरन गांव निवासी अजीत नारायण (50) रगौली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। बताया कि रगौली निवासी एक छात्र कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा था। शनिवार को स्कूल पहुंचा तो उन्होंने कारण पूछा। छात्र जवाब नहीं दे पाया। प्रधानाचार्य ने डांटते हुए परिजन को स्कूल लाने को कहा। इससे नाराज छात्र प्रधानाचार्य के सिर पर पत्थर से वार कर भाग गया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल अभयराज सिंह ने बताया कि छात्र के घर पुलिस गई थी, लेकिन वह मिला नहीं। परिजन को थाने बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें