फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री ने दौड़ाई दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस, मानिकपुर में ठहराव

Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट) । वाराणसी से बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दौड़ाई गई अयोध्या–लोकमान्य तिलक टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव मानिकपुर स्टेशन पर भी होगा। यह ट्रेन पांच मई से नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन




स्टेशन प्रबंधक शीवेश मालवीय और सीसीआई ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 22111 लोकमान्य तिलक से अयोध्या धाम के लिए पांच मई को रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22112 अयोध्या से लोकमान्य तिलक के लिए छह मई को चलेगी। मानिकपुर स्टेशन पर इस ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे यहां के लोग भी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए सफर कर सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें