फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक में प्राथमिक उपचार के तरीके बताए

Sun, 21 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील परिसर में शनिवार को एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) गाजियाबाद की आठवीं वाहिनी के सदस्यों ने लोगों को प्राकृतिक आपदा, दुर्घटनाओं और हार्ट अटैक के समय प्राथमिक उपचार और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने प्रयोगात्मक तरीके से दिखाया कि कैसे उपचार दिया जाए।
विज्ञापन

 एनडीआरएफ के सदस्यों ने बताया कि हार्ट अटैक होने पर मरीज की ठोढ़ी को उठाएं। देखें कि उसके मुंह में कुछ फंसा तो नहीं है। मुंह से तीन बार सांस दें।

छाती से दो इंच नीचे ऐसे दबाएं कि पसलियों को नुकसान न हो। तीस बार ऐसा करने से रोगी को काफी लाभ होता है। उन्होंने बताया कि चोट लगने या सूजन होने पर बर्फ से सिंकाई करें।

भूकंप, बाढ़ आदि के समय बचाव और राहत, जहरीला कीड़ा काटने आदि से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर टीम कमांडर इंस्पेक्टर अनिल कुमार और सदस्य एसआई ताराचंद्र, सुरेश कुमार, कुंवरलाल और तहसीलदार कतवारू राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें