फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की तैयारी

Sun, 18 Sep 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिजली गिरने से हुई आठ लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की तैयारी कर रहा है। दैवी आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात जिलाधिकारी ने कही है। लेकिन मुआवजा देने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा, शनिवार को मृतकों के परिजनों ने से सदर तहसीलदार गुलाब सिंह ने मुलाकात की और जांच कर रिपोर्ट बनाई है। जिसे जल्द डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम मानिकपुर, राजापुर व मऊ क्षेत्र में तेज बारिश हुई और बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई थी। छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। झुलसे लोगों में चुन्ना की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया। मृतकों में छेरिहा खुर्द निवासी बलुआ देवी का पति मुन्ना मजदूरी कर परिवार पालता है। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रामपुर का मृतक रवि पुत्र कमतू शाहू कक्षा आठ का छात्र था। वह चार भाइयों में छोटा था।

छंगू कोटार्य के तीन पुत्र और एक पुत्री है। बरिया के गयाप्रसाद के एक पुत्र है। जानकारी के अनुसार. जब बिजली गिरी तो गया प्रसाद अपने पुत्र देवेंद्र के साथ खेत से चारा काटकर जा रहा था। बिजली से उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। रंपुरिया में दो नाबालिग की मौत हुई। इनमें सत्यम दो भाइयों में छोटा था और संदीप दो भाइयों में बड़ा था और इंटर का छात्र था। एक दिन में आठ लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिजनों के आंसू नहीं थम रहे।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि बिजली गिरने से जिन आठ लोगों की मौत हुई है। उनका पोस्टमार्टम आज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसका परीक्षण होगा और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दैवीय आपदा के तहत मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने का प्रावधान है। इसके अलावा जिन मृतकों के पास जमीन है। वे किसानों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे मृतकों के परिजनों को कृषक बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये और मुआवजा दिया जाएगा।

उधर, सदर तहसीलदार गुलाब सिंह ने शनिवार को मृतकों के परिजनों से बातचीत कर उनकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति के बारे में जाना। तहसीलदार जल्द डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद तहसील दिवस पर मुआवजे का वितरण किया किया जाएगा।

नेताओं ने बंधाया ढांढस
चित्रकूट। बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत के बाद शनिवार को सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे में किसी का बेटा छिन गया, तो किसी के परिवार का मुखिया असमय चल बसा।  

हादसे की जानकारी होते ही शनिवार को भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, सपा विधायक वीर सिंह पटेल व नरेंद्र कुमार गुप्ता, बसपा नेता पूर्व सांसद आरके पटेल, विधायक चंद्रभान सिंह व जगदीश प्रसाद गौतम के अलावा कांग्रेसी नेता आलोक द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, कु शल पटेल, पंकज मिश्र व बराती लाल पांडेय आदि पोस्टमार्टम हाउस पहंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। जिला अस्पताल में झुलसे लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें