चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की बैठक शहर के वृंदावन गार्डन पर हुई। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों चुनाव के लिए बनाई गई समिति के सदस्यों व सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी हैं। कहा कि एक-एक बूथ के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य करें।
भाजपा की बैठक में बांदा चित्रकूट लोकसभा चुनाव प्रभारी बृज किशोर गुप्ता ने चुनाव के लिए बनाई गई समितियों से किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर चुनाव की तैयारी करें। बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका अच्छी तरह से पालन करें। चित्रकूट जिले के प्रभारी अनिल यादव ने चुनाव की तैयारी के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली।
सांसद आरके सिंह पटेल, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, शिवशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष बांदा संजय सिंह, चित्रकूट जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भागवत त्रिपाठी, आलोक पांडेय, प्रेम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।