फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डिफेंस काॅरिडोर के भूमि पूजन की तैयारी, आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Mon, 27 Apr 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 27 डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन पर बनी बाउंड्री। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। डिफेंस कॉरिडोर के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने भूमि अधिग्रहण कर लिया है। इसके भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें अगले माह मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन




बीईएल ने अपनी इकाई स्थापित करने के लिए 65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कुल मिलाकर, डिफेंस कॉरिडोर के लिए करीब सात सौ एकड़ जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। शेष जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। अधिग्रहित भूमि के चारों ओर बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मई माह में भूमि पूजन के लिए आ सकते हैं।



हालांकि, उनके आने की कोई निश्चित तारीख अभी तक निर्धारित नहीं हुई है। यह कॉरिडोर पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के बक्टा बुजुर्ग, पथरा और महराजपुर सहित कई गांवों में बनेगा। टेकओरिजन और अरमान जैसी अन्य कंपनियां भी यहां अपनी इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन अगले माह होने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।- सियाराम मौर्या, भूमि अधिग्रहण अधिकारी यूपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें