फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, डिजिटल होगा पूरा कार्य

Sat, 21 Feb 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में जनगणना 2027 की तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रगणक मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर जाकर डेटा संकलित करेंगे। नागरिकों के लिए स्वगणना की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे वे अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। जनगणना के पहले चरण में मकान सूचीकरण और परिवारों की संपत्ति व सुविधाओं का डेटा एकत्र होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा आपसी समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनगणना कार्य निदेशालय के जिला प्रभारी अमित कुमार पटेल ने बताया कि चित्रकूट के मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 24 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक लखनऊ में होगा। इसके बाद 34 फील्ड ट्रेनर्स लगभग 2500 प्रगणक और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें