फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जियो पार्क को स्थापित करने के लिए तैयारियां शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जियो पार्क को लेकर एक से तीन अगस्त तक आरोग्यधाम में होने वाली फील्ड वर्कशाप के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए सदस्य विधान परिषद व मध्य प्रदेश के प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आमंत्रित किए गए हैं। आयोजन समिति के सचिव डॉ. अश्विनी अवस्थी ने उन्हें आमंत्रण पत्र दिया है।
विज्ञापन

चित्रकूट में जियोपार्क स्थापित करने के लिए फील्ड वर्कशाप का आयोजन सोसाइटी ऑफ आइआइटी कानपुर और दीनदयाल शोध संस्थान कर रहा है। इससे देश के ख्यातिलब्ध भू वैज्ञानिक चित्रकूट के प्रमुख भू स्थलों का भ्रमण करेंगे। चित्रकूट जियोपार्क की संभावना करेंगे। फील्ड वर्कशाप में भारत यूनेस्को के प्राकृतिक विज्ञान प्रमुख बेन्नों बोअर भी सम्मिलित होंगे। यूनेस्कों ग्लोबल जियोपार्क यूजीजीपी एकल एकीकृत भौगोलिक क्षेत्र है। जहां पर अंतर्राष्ट्रीय भू वैज्ञानिक महत्व के स्थलों और परिदृश्यों को सुरक्षा शिक्षा और सतत विकास की समग्र अवधारणा के साथ प्रबंधित किया जाता है।
वर्तमान में 48 देशों में 213 यूनेस्कों ग्लोबल जियोपार्क हैं। किंतु भारत में एक भी जियो पार्क नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश सरकारें संयुक्त रूप से प्रयास कर रही है कि चित्रकूट में भारत का जियोपार्क हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें