फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंाच दिवसीय दीपदान मेला की तैयारी में जुटा प्रशासन

Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में मौजूद चित्रकूट के डीएम-एसपी के साथ सतना के डीएम व एसपी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के दीपावली मेले की तैयारियां में प्रशासन जुट गया है। यूपी-एमपी की सीमा पर बसे धार्मिक क्षेत्र में पांच दिनों तक लाखों श्रद्धालुओं का जमावड़ा प्रतिवर्ष होता है। इस बार दीपावली मेला 17 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। मेले में सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलक्ट्रेट परिसर में हुई।
 बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि मेेले में सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत की तरह होंगी लेकिन सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी। पूर्व में जहां पर पार्किंग व्यवस्था की जाती थी वहीं पर की जाए। बेड़ीपुलिया के पास स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टैंड में जो कमियां हो उसे लोक निर्माण विभाग ठीक कराएं। चोपड़ा तालाब के पास जो मार्ग सकरा है उसका चौड़ीकरण नगर पालिका मेला के पूर्व करा दें। परिक्रमा मार्ग पर सी.सी. टीवी कैमरे लगाए जाएं। न्याय पंचायत खोही के पास अस्थायी शौचालय बनवाने व परिक्रमा मार्ग व रामघाट में कूड़ादान भी रखवाने का आदेश जारी किया। जिलाधिकारी सतना मुकेश शुक्ला ने कहा कि मुख्य द्वार एवं पूर्वी द्वार के मध्य पूरी परिक्रमा में माइक भी लगाने,मेले पर एक नियंत्रण कक्ष बनाने का आदेश दिया। बैठक में चित्रकूट पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र,सतना मप्र पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगडकर,अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, राजापुर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा, मानिकपुर एसडीएम रमाशंकर, कामदगिरि प्रमुख द्वार के महंत मदन गोपालदास, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित दोनों प्रांतों केअधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नदी पर दिए डालने पर लगाई जाए रोक
चित्रकूट। राम घाट में दीपदान करने वाले श्रृद्धालु रामघाट में दीपदान जलाने के बाद घाट पर ही रखाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में तय हुआ है कि मंदाकिनी नदी पर दिए डालने पर रोक लगाई जाए। मिट्टी के दिए तो ठीक हैं पर प्लास्टिक के दिए व तेल से पानी खराब होता है। प्रदूषण फैलता है।
विज्ञापन


बिजली सप्लाई पर विशेष ध्यान
चित्रकूट। बैठक में तय हुआ कि मेला क्षेत्र में रोशनी के इंतजाम पर्याप्त किए जाएं। रामघाट,परिक्रमा मार्ग में जनरेटर की व्यवस्था की जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जो भी तार ढीली हो उनको दुरूस्त करा दिया जाए। मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें