फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाए जाएगा सितंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि सितंबर माह को चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाए जाएगा। अभियान के प्रभावशाली क्रियान्वयन को जन आंदोलन और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है। जिसे सप्ताहवार किया जाना है। प्रथम सप्ताह में सात सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायत भवन व अन्य सरकारी भवनों के खाली भूमि पर पोषण वाटिका विकसित करने को पौधारोपण कार्यक्रम, द्वितीय सप्ताह 8 से 15 सितंबर तक योग और आयुष विभिन्न लक्षित समूहों गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों, किशोरियों के लिए योगा सेशन का आयोजन, तृतीय सप्ताह 16 से 23 सितंबर तक अति कुपोषण से ग्रस्त जनपदों में आंगनबाड़ी लाभार्थियों को न्यूट्रिशन किट, आईईसी सामग्री का वितरण, चतुर्थ सप्ताह 24 से 30 सितंबर तक सैम बच्चों की पहचान को सघन अभियान, पोषण युक्त खाद्य पदार्थ का वितरण होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें