फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज व कौशांबी में पुलिस की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा में पति की हत्या कर प्रेमी संग फरार हुए पत्नी की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज व कौशांबी में तलाश की। प्रेमी महिला का मुंहबोला चचेरा भाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार की देर रात को शहर के तरौंहा में वाहन चालक होरीलाल निषाद की उसकी ही पत्नी बुधनिया उर्फ पूजा ने अपने प्रेमी ममेरे भाई के साथ मिलकर निर्ममता से हत्या कर दी थी। जिसमें दोनों के खिलाफ कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। सोमवार को सदर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की कुछ लोकेशन मिल रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा। पड़ोसी जिले के कई संभावित स्थानों पर छापा मारा है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें